Aadhar Card Online Update Process : आधार कार्ड में पिता का नाम और Address अपडेट करना सीखें ?

Aadhar Card Online Update Process : नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस आर्टिकल में जिसमें हम आपको बताएंगे की किस प्रकार से आप अपने आधार कार्ड में अपनें पिता का नाम कैसे चेंज कर सकते हो जिसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल मे बताई गई है। तो दोस्तों आधार कार्ड को अपडेट करनें के लिए आपको आर्टिकल में बताई गई जानकारी को अंत तक देखना होगा।

Aadhar Card Online Update Process
Aadhar Card Online Update Process

आधार कार्ड में अपनें पिता का नाम सही करनें के लिए आपको सबसे पहले अपनें मोबाईल में गूगल को ओपन करना होगा।

जैसे ही आपके सामने गूगल ओपन होकर आएगा तो आपको उसमें टाइप करना होगा uidai जैसे ही आप इतना लिखकर सर्च करेंगे तो आपके सामने अगला पेज ओपन होकर आएगा जिसमें आपको आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट देखनें को मिलेगी। अब इसमें आपको सबसे पहले वाली वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।

अब जैसे ही आप uidai की वेबसाइट पर क्लिक करोगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आधार कार्ड अपडेट का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा जैसे ही आप इस पर क्लिक करोगे तो आपके सामने नया पेज खुलेगा।

Aadhar Card Address Update :  

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको लॉगिन विद आधार एण्ड ओटीपी इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जैसे ही आप इस पर क्लिक करोगे तो आपके आधार कार्ड से रजिस्टर मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

जैसे ही आप ओटीपी को सम्बिट करेंगे तो आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जिसमें आपको आपका फोटो देखनें को मिलेगा। एवं आपको नीचे की ओर address update का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक कर देना है जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हो तो आपके सामनें अगला पेज खुलेगा।

अब जैसे ही आप ऐड्रेस अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया डैशबोर्ड ओपन होकर आएगा जिसमें आपको देखनें को मिलेगा अपडेट एड्रैस युसिंग योर डॉक्यूमेंट इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको एक नया पेज देखनें को मिलेगा जिसमें आपकी सारी पर्सनल जानकारी जैसे आपका नाम आपकी ग्राम पंचायत का नाम एवं आपका जिला तथा आपका पिन कोड जैसी सारी जानकारी देखनें को मिलेंगी।

जिसमें आपको अपनें पिता का नाम जोड़ना हो तो आप अपनें पिता का नाम अपनें आधार कार्ड में जोड़ सकते हैं। जिसके लिए आपको अपने पिता का नाम एवं अपनी ग्राम पंचायत का नाम तथा अपने पोस्ट का नाम एवं पिन कोड डालना होगा उसके बाद सभी जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।

अब जैसे ही आप सारी जानकारी भर देते हैं तो आपके सामनें एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको एक डॉक्यूमेंट देना होगा जैसे की।

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • राशन कार्ड
  • वोटर कार्ड आदि।

इसमें से आप कोई सा डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हो।

तो इस प्रकार से आप जैसे ही यहाँ पर अपना एक डॉक्यूमेंट अपलोड कर देते हैं तो आपके सामने नया पेज खुलेगा। उसके बाद आपको पेमेंट वाले ऑप्शन आना होगा जिसमें आपको आधार कार्ड में एड्रैस अपडेट की फीस 75रु पे करनी होगी।

अब जैसे ही आधार कार्ड अपडेट फीस पे करोगे तो आपको एक क्यूआर कोड देखनें को मिलेगा जिसके माध्यम से आप अपने आधार कार्ड की फीस को काट सकते हो।

तो इस प्रकार से दोस्तों आपको अपने आधार कार्ड की फीस को ऑनलाइन पे कर देना है जिसके वाद आपको आपके पेमेंट सक्सेस का ऑप्शन दिखाई देगा। और साथ में आपको एक SRN No भी दिया जाएगा जिससे आप अपनें आधार कार्ड में अपडेट की हुई जानकारी को चेक कर सकें।

तो इस प्रकार से दोस्तों आप अपनें आधार कार्ड में अपनें पिता या अपने जन्म स्थान को चेंज कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी आपको हमनें इस आर्टिकल के द्वारा बताई है अगर आपको बताई गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Aadhar Card official website Click Here
Telegram Click Here

Leave a Comment